सतना में सीएम हेल्पलाइन और समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सख्त रुख अपनाया। टीएल मीटिंग में वर्चुअली शामिल न होने और शिकायतों के नाट-अटेंड रहने पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री, नगर निगम के उपयंत्री और मझगवां के एक लिपिक का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कहा कि विकास और परियोजना कार्यों में किसी भी तरह की देरी स्वीकार नहीं होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर नोटिस जारी, साथ ही स्कूल भवन निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले की विकास परियोजनाओं और पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। रेलवे लाइन दोहरीकरण में देरी पर रामपुर बघेलान एसडीएम को कारण बताओ नोटिस, वहीं चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ पर बिना तैयारी बैठक में शामिल होने और हितग्राहियों को शिफ्ट न करने पर 7 दिन की वेतन कटौती का नोटिस जारी किया गया।















